साइकिल से आया था बैंक लूटने, 11 घंटे बाद पुलिस साइकिल ले गयी

Updated at : 30 Aug 2017 5:02 AM (IST)
विज्ञापन
साइकिल से आया था बैंक लूटने, 11 घंटे बाद पुलिस साइकिल ले गयी

घाटशिला : घाटशिला पुलिस को घटना के 11 घंटे बाद जानकारी मिली कि पंजाब नेशनल में लूट के लिए आया युवक साइकिल लेकर आया था. संभवत: युवक बैंक खुलने के पूर्व यहां पहुंच गया था. उसने सड़क के किनारे साइकिल खड़ी की थी. रात करीब 8.25 बजे पुलिस उसकी साइकिल थाना ले गयी. अगर पुलिस […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला पुलिस को घटना के 11 घंटे बाद जानकारी मिली कि पंजाब नेशनल में लूट के लिए आया युवक साइकिल लेकर आया था. संभवत: युवक बैंक खुलने के पूर्व यहां पहुंच गया था. उसने सड़क के किनारे साइकिल खड़ी की थी. रात करीब 8.25 बजे पुलिस उसकी साइकिल थाना ले गयी. अगर पुलिस चौकस रहती थी को अपराधी की हर गतिविधि की जानकारी उसे सीसीटीवी फुटेज देख कर मिल जाती. युवक बैंक की शाखा जाने से पूर्व मंकी टोपी नहीं पहनी थी.

वह आराम से चश्मा लगा कर बैंक की अंतिम सीढ़ी तक गया. बैंक की सीसीटीवी कैमरा जहां लगा है. उसके पीछे जाकर मंकी टोपी पहनी होगी. भुजाली ली होगी. इसके बाद बैंक की शाखा में प्रवेश किया. अपराधी बैंक की शाखा में पहुंचने के बाद कैश काउंटर के पास पहुंचा. यहां रोकड़िया अमित कुमार दे कैश काउंटर का दरवाजा बिना लॉक किये बैठे थे. रोकड़िया ने बताया कि भुजाली देख वह डर गये थे. भय से उन्होंने इमरजेंसी सायरन नहीं बजाया.

विद्यार्थियों को बाहर निकाल शिक्षकों ने जीएनडी इंटर कॉलेज में ताला जड़ दिया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola