गोद में बैठा था पुत्र, होश आया तो मौत हो चुकी थी

Updated at : 17 Aug 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
गोद में बैठा था पुत्र, होश आया तो मौत हो चुकी थी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की माटिहाना पंचायत के कांठुलिया गांव की आलोक धावड़िया अपने पति दिलीप धावड़िया तथा नौ वर्षीय पुत्र अनिमेष धावड़िया के साथ उसी पिकअप वैन पर सवार होकर बंगाल के रामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने गयी थी. उसने कहा कि पिकअप वैन पर गांव के पांच परिवार के 37 सदस्य सवार थे. उसने […]

विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा की माटिहाना पंचायत के कांठुलिया गांव की आलोक धावड़िया अपने पति दिलीप धावड़िया तथा नौ वर्षीय पुत्र अनिमेष धावड़िया के साथ उसी पिकअप वैन पर सवार होकर बंगाल के रामेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करने गयी थी. उसने कहा कि पिकअप वैन पर गांव के पांच परिवार के 37 सदस्य सवार थे. उसने कहा कि वह अपने पुत्र को गोद में लेकर वैन पर बैठी थी. अचानक जोरदार आवाज हुई और चीख पुकार मच गयी. उसके आंखों के सामने अंधेरा छा गया.

जब होश आया तो देखा कि मेरा पुत्र गोद में नहीं है. उसकी मौत हो चुकी है. कई लोग एनएच पर खून से लथपथ होकर पड़े हैं. उसके पति दिलीप धावड़िया गंभीर रूप से जख्मी हो गये हैं. उनका इलाज जारी है. उसने बताया कि उसका पुत्र अनिमेष धावडि़या सरस्वती शिशु मंदिर में कक्षा तीन का छात्र था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola