यूसिल ने किया रिकॉर्ड यूरेनियम का उत्पादन

Updated at : 17 Aug 2017 6:20 AM (IST)
विज्ञापन
यूसिल ने किया रिकॉर्ड यूरेनियम का उत्पादन

जादूगोड़ा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी ने कहा कंपनी की बंद पड़ी जादूगोड़ा माइंस अगले माह तक शुरू होने की संभावना मजदूरों के लंबित वेतन समझौता को मिल चुकी है मंजूरी तुमल्लापल्ली में लक्ष्य का 70 फीसदी हो रहा उत्पादन जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. यूसिल […]

विज्ञापन

जादूगोड़ा में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस, सीएमडी ने कहा

कंपनी की बंद पड़ी जादूगोड़ा माइंस अगले माह तक शुरू होने की संभावना
मजदूरों के लंबित वेतन समझौता को मिल चुकी है मंजूरी
तुमल्लापल्ली में लक्ष्य का 70 फीसदी हो रहा उत्पादन
जादूगोड़ा : यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. यूसिल जादूगोड़ा आवासीय कॉलोनी स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में यूसिल सीएमडी डॉ सीके असनानी ने तिरंगा फहराया. इस अवसर पर सीआइएसएफ के जवानों, निजी सुरक्षा कर्मियों और स्कूली बच्चों ने परेड कर तिरंगे को सलामी दी. समारोह को संबोधित करते हुए श्री असनानी ने कहा कि कंपनी की बंद पड़ी जादूगोड़ा माइंस अगले माह तक शुरू होने की पूरी संभावना है.
वहीं मजदूरों का लंबित वेतन समझौता को मंजूरी मिल चुकी है. 2016 के बाद कंपनी में रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. तुमल्लापल्ली में भी लक्ष्य का 70 फीसदी उत्पादन हो रहा है. जल्द ही अधिकारियों को प्रोमोशन देने की पहल शुरू की जायेगी. बताया कि कंपनी सभी अस्पतालों में ‍फार्मेसी खोलेगी, जिसमें हर प्रकार की दवा उपलब्ध रहेगी. जिले में सिंगरीडुंगरी, जयपुर में रोहिल और हैदराबाद में माइंस खोलने के लिए अनुमति मिलने की बात भी उन्होंने कही. कहा कि यूसिल बराज का एक फाटक टूट जाने के बाद भी लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होने दी गयी. वहीं उत्पादन पर भी असर नहीं पड़ा.
मौके पर यूसिल प्रबंधन के सलाहकार एसके श्रीवास्तवा, एके षाड़ंगी, बीसी गुप्ता, एसके शर्मा, राजेश कुमार, रवींद्र कुमार, एस पांडा, जीसी नायक, अरुण सुचारी, रॉबिनस कुमार, महेश्वर तिवारी, सीआइएसएफ के कमांडेंट मुकेश कुमार, सहायक कमांडेंट लक्ष्मण विशाल होलकर आदि उपस्थित थे.
कहां-किसने फहराया तिरंगा:
उत्तरी ईचड़ा पंचायत भवन में मुखिया रेखा उरांव, माटीगोड़ा में मुखिया कार्तिक हेंब्रम व जिला परिषद सदस्य बाघराय मार्डी, सामुदायिक केंद्र में सुरक्षा प्रबंधन जीसी नायक, यूनियन कार्यालय में गोपाल पात्रे, जादूगोड़ा थाना में एएसआई जे तिर्की, इंस्पेक्टर ऑफिस में एएसआइ संजय यादव, मार्डन इंग्लिश पब्लिक हाइस्कूल में जोसफ तिर्की, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सीताडांगा मेें पवन कुमार ने तिरंगा फहराया.
राष्ट्रीय शूटर अंजली ने कुष्ठ आश्रम में फहराया झंडा:
जादूगोड़ा के दीनबंधु कुष्ठ आश्रम में नारी शक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य को लेकर आश्रम कमेटी ने राष्ट्रीय शूटर अंजली कुमारी से झंडोत्तोलन कराया. मौके पर उन्होंने आश्रम के दो गरीब बच्चों की मैट्रिक तक की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली. योग प्रचारिका अरुणा षाड़ंगी ने आश्रम के विकास व नशा मुक्ति अभियान चलाने की बात कही. वहीं रामकुमार अग्रवाल ने आश्रम के लोगों को कंबल देने की घोषणा की. वहीं भाजयुमो नेता गौतम भगत ने बिस्कुट का वितरण किया. मौके पर आश्रम सचिव बजरंगी प्रसाद, अध्यक्ष सुशील अग्रवाल समेत रंजीत सिंह, अनिल सिंह, राजू, दारा, सुधीर सिंह, आश्रम के मुखिया सुदर्शन मिंज आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola