2022 तक सभी लोगों के पास होंगे पक्के मकान

Updated at : 13 Aug 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
2022 तक सभी लोगों के पास होंगे पक्के मकान

भाजपा महिला मोर्चा की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगोष्ठी, िदनेशानंद ने कहा चाईबासा : केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में राज्य में नये झारखंड राज्य का निर्माण हो रहा है. आनेवाले दिनों में भारत रोजगारयुक्त देश होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के रूप में भारत का निर्माण किया है. उक्त बातें समारोह के […]

विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की कोल्हान प्रमंडल स्तरीय संगोष्ठी, िदनेशानंद ने कहा

चाईबासा : केंद्र व राज्य सरकार के नेतृत्व में राज्य में नये झारखंड राज्य का निर्माण हो रहा है. आनेवाले दिनों में भारत रोजगारयुक्त देश होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिजिटल इंडिया के रूप में भारत का निर्माण किया है. उक्त बातें समारोह के मुख्य वक्ता डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने शनिवार को माधव सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जनशताब्दी समारोह सह संगोष्ठी में कही.
उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर प्रकाश डाला. कहा कि आनेवाले दो सालों अंदर घर-घर में शौचालय होगा. 2022 तक में सभी लोगों के पास पक्का मकान होगा. मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने केंद्र व राज्य सरकार लाभकारी योजनाअों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही.
प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बलमुचु ने अपने संबोधन में महिला सशक्तीकरण, स्वावलंबन और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं पर जोर दिया.मंच संचालन प्रदेश महामंत्री काजल प्रधान ने किया. समारोह में प्रदेश महामंत्री रीता मिश्रा, राजपति देवी, नीरू सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमन गागराई, सरायकेला जिला के अध्यक्ष राजमनी देवी, पूर्वी सिंहभूम की जिला अध्यक्ष श्रुति देवगम समेत जिला अध्यक्ष दिनेश नंदी, प्रदेश सदस्य
अशोक षाड़ंगी, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागरराई के अलावा कोल्हन प्रमंडल की महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखमती बिरुवा ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola