बोलेरो से भाग रहा बंटी सिंह गिरफ्तार, जेल
Updated at : 13 Aug 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

हुलुंग. शराब फैक्ट्री व डाक पार्सल से शराब पेटी की जब्ती का मामला सुंदरनगर और घाटशिला थाना में दर्ज है बंटी सिंह के खिलाफ मामला घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के हुलूंग में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री और काड़ाडुबा से बरामद डाक पार्सल वाहन से 99 पेटी नकली शराब जब्ती के मामले के नामजद […]
विज्ञापन
हुलुंग. शराब फैक्ट्री व डाक पार्सल से शराब पेटी की जब्ती का मामला
सुंदरनगर और घाटशिला थाना में दर्ज है बंटी सिंह के खिलाफ मामला
घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के हुलूंग में नकली अंग्रेजी शराब की फैक्ट्री और काड़ाडुबा से बरामद डाक पार्सल वाहन से 99 पेटी नकली शराब जब्ती के मामले के नामजद आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ बंटी सिंह को शनिवार गिरफ्तार कर लिया गया. बंटी सिंह को पुलिस ने उस समय धर दबोचा. जब वह बोलेरो से कहीं जा रहा था. पुलिस ने पीछा किया और उसे पकड़ कर बोलेरो समेत थाना लाया.
यहां से उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि बंटी सिंह बोलेरो से कहीं जा रहा था. इसी दौरान पुलिस पर उसकी नजर पड़ी तो वह गोपालपुर रेलवे ओवर ब्रिज पहुंच गया. पुलिस ने बोलेरो का पीछा किया और उसे पकड़ लिया. श्री सिंह ने बताया कि बंटी सिंह पर सुंदरनगर थाना क्षेत्र में 5/17 के तहत मामला दर्ज है. सुंदरनगर पुलिस को उसकी तलाश थी.
99 पेटी शराब जब्ती में नामजद आरोपी है बंटी :
पुलिस ने बताया कि काड़ाडुबा से गुप्त सूचना के आधार पर जब्त डाक पार्सल वाहन से बरामद 99 पेटी नकली शराब जब्ती के मामले में चरणजीत सिंह उर्फ बंटी सिंह पर थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार सिंह के बयान पर मामला दर्ज है. उस पर कांड संख्या 53/17, दिनांक 9 जुलाई 2017, भादवि की धारा 270, 279, 34 और 120 (बी), उत्पाद अधिनियम की धारा 47 (ए), (बी), (सी), (डी), (इ), 42, 58 और 56 के तहत आदित्य दास, जगबंधु दास, वासुदेव दास, बंटी सिंह उर्फ चरणजीत सिंह, बरकत अली उर्फ कल्लू मियां, डाक पार्सल वाहन संख्या जेएच 05 एसी/3793 के मालिक के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है.
एक माह में दूसरी गिरफ्तारी
पुलिस ने बताया कि 8 जुलाई 2017 की रात में हुलूंग में आबकारी विभाग ने छापामारी कर नकली शराब फैक्टरी का भंडाफोड़ किया था. 9 जुलाई को काड़ाडुबा से डाक पार्सल वाहन (जेएच 05 एसी/3793) को जब्त किया था. मजिस्ट्रेट सह अंचलाधिकारी राजेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में 9 जुलाई को डाक पार्सल वाहन का ताला तोड़ा गया था. वाहन से 99 पेटी नकली शराब बरामद हुई थी. इस मामले में सात आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज हुई थी. इस मामले में 8 अगस्त को पुलिस ने नामजद आरोपी वासुदेव दास को गिरफ्तार कर 9 अगस्त को जेल भेज दिया है. इस मामले के दूसरे आरोपी चरणजीत सिंह उर्फ बंटी सिंह को पुलिस ने तीन दिन बाद पकड़ा और उसे भी जेल भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




