2019 में घाटशिला विस से चुनाव लड़ेंगे : बेसरा

Updated at : 13 Aug 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
2019 में घाटशिला विस से चुनाव लड़ेंगे : बेसरा

घाटशिला में झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में शनिवार को झापीपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज मंडल की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक हुई. बैठक में देश परगना बैजू मुर्मू और झापीपा के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा को मोरचा के सदस्यों ने शॉल […]

विज्ञापन

घाटशिला में झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक

घाटशिला : घाटशिला के पावड़ा स्थित माझी परगना महाल भवन में शनिवार को झापीपा के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंकज मंडल की अध्यक्षता में झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक हुई. बैठक में देश परगना बैजू मुर्मू और झापीपा के केंद्रीय अध्यक्ष सूर्य सिंह बेसरा को मोरचा के सदस्यों ने शॉल ओढ़ा कर और पगड़ी पहना कर स्वागत किया. श्री मुर्मू ने कहा कि सूर्य सिंह बेसरा ही एक ऐसे व्यक्ति हैं. जिन्होंने झारखंड अलग राज्य आंदोलन का नाम को लेकर 12 अगस्त 1991 में विधानसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया और आजसू के बैनर तले आंदोलन किया. इसी का परिणाम है कि झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ.
बैठक में सूर्य सिंह बेसरा ने कहा कि झारखंड गठन के 17 साल बाद भी राज्य की स्थिति जस की तस है. उन्होंने जनता से अपील की कि जन आंदोलन कर सत्ता की बागडोर ऐसे लोगों को देने की जरूरत है, जो प्रदेश की दशा और दिशा बदल सके. उन्होंने कहा कि कौन कहता है कि केंद्र और राज्य में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बदलाव हो गया. देश के भविष्य छात्र हैं, लेकिन आवासीय, आय, जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए उन्हें भटकना पड़ रहा है. फिर परिवर्तन किस काम का. उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में निश्चित रूप से घाटशिला विस से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उनसे दमदार प्रत्याशी विस की जनता को नजर आता है तो झापीपा से चुनाव लड़ेंगे. जनता उनका समर्थन करेगी.
उन्होंने कहा कि 81 विस सीट से झापीपा चुनाव लड़ेगी. मौके पर दुखी राम मार्डी, सालखन हांसदा, सिंगराय मार्डी, सुराय बास्के, विक्रम बेसरा, भीम मुर्मू, बासेत मुर्मू, जगबंधु माहली, पुनतो महतो उपस्थित थे. संचालन सुरेश मुर्मू ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola