चाकुलिया. मौत का साया बन घूम रहे 19 जंगली हाथी

Updated at : 11 Aug 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
चाकुलिया. मौत का साया बन घूम रहे 19 जंगली हाथी

चाकुलिया : पिछले 15 दिनों से चाकुलिया प्रखंड स्थित रेलवे लाइन के आसपास के इलाके में 19 जंगली हाथी मौत का साया बन कर घूम रहे हैं. इससे ग्रामीण दहशत हैं. शाम होते ही ग्रामीण घरों से निकलना बंद कर देते हैं. वन विभाग हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में जुटा है. हाथी इलाका छोड़ […]

विज्ञापन

चाकुलिया : पिछले 15 दिनों से चाकुलिया प्रखंड स्थित रेलवे लाइन के आसपास के इलाके में 19 जंगली हाथी मौत का साया बन कर घूम रहे हैं. इससे ग्रामीण दहशत हैं. शाम होते ही ग्रामीण घरों से निकलना बंद कर देते हैं. वन विभाग हाथियों को खदेड़ने के प्रयास में जुटा है. हाथी इलाका छोड़ नहीं रहे हैं. हाथी उसी घर को निशाना बना रहे हैं, जिस घर में धान-चावल रखा है.

हाथियों ने कालियाम और जमुआ पंचायत के गांवों में काफी उत्पात मचाया. कालियाम के गोदराशोल गांव में पांच घरों को तोड़ा. कालियाम व अन्य गांवों में धान रोपित खेतों को रौंद डाला. इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ. जमुआ व माचाडीहा में हाथियों ने उत्पात मचाया. हाथियों ने बांस को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया है. गुरुवार को हाथियों का दल सोनाहातु पंचायत के मुटूरखाम पहाड़ी पर स्थित जंगल में शरणागत था. हाथी दिन भर जंगल में रहते हैं और शाम होते ही गांवों में उत्पात मचाना शुरू कर देते हैं.
धान और चावल खोज रहे हैं हाथी
जंगली हाथी धान और चावल खोजते फिर रहे हैं. हाथियों ने उन घरों को तोड़ा है, जिसमें धान-चावल रखे थे. घर की दीवार तोड़ कर हाथी घर में रखे धान और चावल खा रहे हैं. गोदराशोल में तोड़े गये कई घरों से हाथियों ने धान और चावल खाया. वहीं बांस के राइजोम को भी हाथी तोड़ रहे हैं और खा रहे हैं. हाथी घर को तोड़ते हैं और धान तथा चावल के बोरे सूढ़ से उठा कर बाहर ले जाते हैं और आराम से खाते हैं.
वनों की अवैध कटाई से चारा की समस्या: हाथी जिस अंदाज से घरों को तोड़ कर धान और चावल खा रहे हैं, बांस से राइजोम तोड़ कर खा रहे हैं, से आशंका जतायी जा रही है कि वनों की अवैध कटाई से जंगलों में हाथियों के लिए चारा की घोर समस्या खड़ी है. चारा के अभाव में हाथी पेट भरने के लिए गांवों की ओर अपना रूख कर रहे हैं और घरों को तोड़ कर धान तथा चावल खा रहे हैं. माना जा रहा है कि वनों की कटाई तथा पहाड़ों को नष्ट किया जाने से हाथियों के स्वभाव में एक आमूल बदलाव आया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola