दो माह का राशन नहीं देने का आरोप
Updated at : 09 Aug 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के कुलियांग के ग्रामीणों ने उजाला महिला समूह पर दो माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए जन सहायता केंद्र में शिकायत की. भाजपा के मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव व बीस सूत्री सदस्य राजकुमार कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एमओ अरुण कुमार से शिकायत की […]
विज्ञापन
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के कुलियांग के ग्रामीणों ने उजाला महिला समूह पर दो माह का राशन नहीं देने का आरोप लगाते हुए जन सहायता केंद्र में शिकायत की. भाजपा के मंडल अध्यक्ष बाप्तु साव व बीस सूत्री सदस्य राजकुमार कर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने एमओ अरुण कुमार से शिकायत की और ज्ञापन सौंपा.
ज्ञापन में कहा गया है कि उजाला महिला समूह ने दो माह का राशन नहीं दिया है. लाभुकों को परेशान किया जा रहा है. एमओ ने कहा कि महिला समूह द्वारा जुलाई माह के चावल का उठाव किया गया है. इस संबंध में वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है. निर्देश् मिलने के बाद कार्रवाई होगी. इधर, उजाला महिला समूह की महिलाओं का कहना है कि राशन का उठाव नहीं किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




