अंडर 17 : बालिका में केजीबीवी बालक वर्ग में बेंद बना चैंपियन

Updated at : 07 Jul 2017 3:54 AM (IST)
विज्ञापन
अंडर 17 : बालिका में केजीबीवी बालक वर्ग में बेंद बना चैंपियन

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे स्टेडियम में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. इसमें 14 टीमों ने भाग लिया. बालक वर्ग अंडर 17 का फाइनल मैच यूएचएस बेंद और केएनजे हाई स्कूल चाकुलिया के बीच खेला गया. यूएचएस बेंद की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया. बालिका वर्ग अंडर 17 का […]

विज्ञापन

चाकुलिया : चाकुलिया के केएनजे स्टेडियम में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता हुई. इसमें 14 टीमों ने भाग लिया. बालक वर्ग अंडर 17 का फाइनल मैच यूएचएस बेंद और केएनजे हाई स्कूल चाकुलिया के बीच खेला गया. यूएचएस बेंद की टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया. बालिका वर्ग अंडर 17 का फाइनल मैच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय और एनडी रूंगटा गर्ल्स हाई स्कूल के बीच खेला गया. कस्तूरबा विद्यालय की टीम ने खिताब पर कब्जा जमा लिया.

अंडर 14 बालक वर्ग का फाइनल मैच यूएचएस मुढ़ाल और मॉडल स्कूल के बीच खेला गया. यूएचएस मुढ़ाल ने खिताब पर कब्जा जमा लिया. मौके पर संयोजक के रूप में उपस्थित केएनजे उच्च विद्यालय के एचएम जयनारायण यादव ने कहा कि विजेता टीमें

आगामी 9 जुलाई को अनुमंडल स्तर पर आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेंगे. मंगल किस्कू, तारस हांसदा, गोपीनाथ सोरेन ने रेफरी की भूमिका निभायी. मौके पर जिला खेल पर्यवेक्षक राम स्वरूप यादव, नवीन कुमार सिंह, कमल कृष्ण गिरी, संजय सिंह, देवानंद सिंह, कनक कुमार, धीरेंद्र नाथ सिंह, उत्तम कुमार दास,
सुरेंद्र उरांव, बिरसा भगत, हाड़ी राम सोरेन आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola