बहरागोड़ा की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिले विधायक

चाकुलिया : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. विधायक ने धालभूमगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की. विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से सड़क दुर्घटना में […]
चाकुलिया : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक कुणाल षाड़ंगी ने बुधवार को रांची में मुख्यमंत्री रघुवर दास से मुलाकात की. विधायक ने धालभूमगढ़ में हुई सड़क दुर्घटना में मारे गये लोगों के परिजनों को सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की. विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से सड़क दुर्घटना में मारे जाने वालों के परिजनों को ऑन द स्पॉट दस हजार रुपये देने का प्रावधान है. विधायक ने अनुरोध किया कि इसे बढ़ा कर एक लाख रुपये किया जाये. मुख्यमंत्री ने विधायक को आश्वस्त किया कि जल्द मुआवजा राशि बढ़ाने का निर्णय लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




