मूल्यांकन में असफल प्रशिक्षित शिक्षकों को नहीं मिलेगी प्रोन्नति
Updated at : 05 Jul 2017 3:42 AM (IST)
विज्ञापन

धालभूमगढ़ के प्लस टू स्कूल में गुरु गोष्ठी धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर शाह की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी हुई. इसमें बीइइओ ने कहा कि बुनियाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का मूल्यांकन अगस्त व सितंबर में होगा. मूल्यांकन में असफल होने वाले […]
विज्ञापन
धालभूमगढ़ के प्लस टू स्कूल में गुरु गोष्ठी
धालभूमगढ़ : धालभूमगढ़ प्रखंड के नरसिंहगढ़ प्लस टू विद्यालय में मंगलवार को प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जलेश्वर शाह की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी हुई. इसमें बीइइओ ने कहा कि बुनियाद प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का मूल्यांकन अगस्त व सितंबर में होगा. मूल्यांकन में असफल होने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रोन्नति नहीं मिलेगी. वैसे बच्चे जिनकी आयु 5 वर्ष से कम है. वैसे बच्चों का एमडीएम बंद रहेगा. तीन वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र वापस भेजना है. बुनियाद प्रशिक्षण प्राप्त करते समय शिक्षक-शिक्षिकाओं को ड्रेस कोड का अनुपालन निश्चित रूप से करना है.
पोषक क्षेत्र में शून्य ड्रॉप आउट करना है. आधार और बैंक खाता लिंक करने के लिए बैंक की शाखा से वापस किया गया है. संशोधन कर उसे दोबारा बैंक की शाखा में भेजना है. साइकिल वितरण, विद्यालयों में विद्युतीकरण, बेंच-डेस्क आपूर्ति, विद्यालय कीट का उपयोगिता प्रमाण पत्र जल्द जमा करना है. गोष्ठी में लक्ष्मी देवी सरदार, जियाउल हसन, पंचानन मुर्मू, विराम टुडू, मालती महंती, सुमित्रा माझी, सबीता नमाता, साकरो टुडू, परीक्षित महतो, प्रेमानंद साहा, निरोध वरण पात्र, गोपेश सिन्हा उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




