27 जून को आनंद कुमार बारीक से फोन पर मांगा गया पिन

Updated at : 04 Jul 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
27 जून को आनंद कुमार बारीक से फोन पर मांगा गया पिन

एटीएम नंबर और पिन मिलते ही कर ली गयी निकासी अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोंका, एक की मौत चाकुलिया-धालभूमगढ़ रोड पर सातकाठिया में हादसा चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर सातकाठिया के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक को धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार तीन युवकों में […]

विज्ञापन

एटीएम नंबर और पिन मिलते ही कर ली गयी निकासी

अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोंका, एक की मौत
चाकुलिया-धालभूमगढ़ रोड पर सातकाठिया में हादसा
चाकुलिया : चाकुलिया-धालभूमगढ़ सड़क पर सातकाठिया के पास सोमवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने एक बाइक को धक्का मार दिया. घटना में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गयी. दो युवकों को गंभीर हालत में एमजीएम रेफर किया गया है. युवकों की पहचान नहीं हो सकी है.
धालभूमगढ़ के थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि धक्का लगने पर एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि दो युवक सड़क पर छटपटा रहे थे. सूचना मिलने पर धालभूमगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को धालभूमगढ़ पीएचसी पहुंचाया. वहां से दोनों की हालत को देखते हुए एमजीएम जमशेदपुर रेफर कर दिया गया. मृतक व घायल युवकों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है.
बताया जाता है कि तीनों युवक चाकुलिया के जामडोल गांव के डुगंरीडीह टोला के रहनेवाले हैं.
चाकुलिया
बाइक पर थे तीन युवक, दो गंभीर हालत में एमजीएम रेफर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola