सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव के पास हुई घटना
दुमका नगर. दुमका-देवघर मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के असंथर गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक धनेश्वर कापरी (21) जरमुंडी थाना क्षेत्र कांसीजोड़ गांव का रहनेवाला था. परिजनों ने बताया कि सात दिन पहले जरमुंडी थाना क्षेत्र के पलासिया चमड़ा बहियार गांव में उसकी शादी हुई थी. शुक्रवार को वह पत्नी को लेकर ससुराल गया था. रविवार की सुबह मैदान जाने की बात कहकर घर से निकला था. उस दौरान असंथर गांव के पास सड़क हादसे में गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस की सहायता से घायल को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. फोटो पीजेएमसीएच में शव के पास रोते बिलखते परिजन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










