विनय विलसन मरांडी बने जेएलकेएम के गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

जेएलकेएम पार्टी सदस्यता अभियान विनय विलसन मरांडी बने गोपीकांदर प्रखंड अध्यक्ष. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने गोपीकांदर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया। विनय विलसन मरांडी को प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) का पूरे झारखंड प्रदेश में द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में गोपीकांदर प्रखंड के कारूडीह गांव में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के जिला अध्यक्ष निरंजन मुर्मू की अध्यक्षता में प्रखंड कमेटी के पुनर्गठन व संगठन विस्तार को लेकर बैठक की गयी. बैठक में गोपीकांदर प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया गया. विनय विलसन मरांडी को प्रखंड अध्यक्ष, कल्याण टुडू को प्रखंड सचिव, समर मोहली को प्रखंड उपाध्यक्ष, बलिराम टुडू को कोषाध्यक्ष और नयन कुमार दास को मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से चुना गया. जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष निरंजन मुर्मू ने सभी को जिम्मेदारी देते हुए पंचायत और बूथ कमेटी बनाने का निर्देश दिया. जेएलकेएम के जिलाध्यक्ष निरंजन मुर्मू ने बताया कि मोर्चा द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आगामी 2029 विधानसभा चुनाव में पार्टी 80 विधानसभा चुनाव में 80 उम्मीदवार उतारेगी. जेएलकेएम पार्टी इसी लक्ष्य को देखते हुए पूरे झारखंड प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ कमेटी का विस्तार कर रही है. मौके पर जेएलकेएम जिला महासचिव मोहम्मद आलम, सुभाष हांसदा, कोरेलियस हांसदा, अनिल मोहली, शिवाजी हेंब्रम, होपना मोहली, रंजन टुडू, सरोधनी मोहली, जिशु मोहली, रामजीत मोहली, माईनो मोहली, बसंती महोली, पानदेवी मोहली सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola