रानीश्वर में SIR 2026 की सुनवाई, 725 में 654 मतदाता पहुंचे : 90 फीसदी रही उपस्थिति
सुनवाई करते बीडीओ | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर के सुखजोड़ा पंचायत सचिवालय में SIR 2026 के तहत मतदाताओं की सुनवाई संपन्न हुई. इस महत्वपूर्ण सुनवाई में 90% से अधिक मतदाता उपस्थित रहे. अनुपस्थित मतदाताओं के लिए पुनः सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है.
रानीश्वर : रानीश्वर के सुखजोड़ा पंचायत सचिवालय में सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा के द्वारा SIR 2026 के तहत सुनवाई की गयी. इस दौरान मतदान केंद्र संख्या 232 से 238 तक मतदाताओं के विसंगति संबंधी नोटिसों की सुनवाई हुई.
90 फीसदी मतदाता रहे उपस्थित
सुनवाई में 725 मतदाताओं में से 654 मतदाता अर्थात 90 प्रतिशत उपस्थित हुए. उपस्थित सभी मतदाताओं का ग्रुप फोटो तथा उपस्थिति पत्रक बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड किया गया.
बीएलओ रिपोर्ट का होगा सत्यापन
संबंधित बीएलओ के द्वारा लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं का बीएलओ रिपोर्ट दस्तावेजों के साथ अपलोड किया गया. इसका सत्यापन कर अग्रतर कार्रवाई की जायेगी. वहीं, अनुपस्थित मतदाताओं की पुनः सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए