Jharkhand Crime News : पति के मौत के बाद महिला ने खोयी आपा, डायन बिसाही के शक में सास की कर डाली हत्या, जानें पूरा मामला

Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 08 Mar 2021 11:19 AM

विज्ञापन

उसने उसे डायन कह कर पति की मौत का जिम्मेदार बताते हुए मार डाला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. वहीं हत्या की आरोपी सोनामती सोरेन को हिरासत में ले लिया. परिजनों ने बताया कि सोनामती का पति रोबिन हेंब्रम कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. शनिवार की रात को उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद सोनामती ने अपनी सौतेली सास चुड़की सोरेन (60) पर डायन होने का आरोप लगा कर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी.

विज्ञापन

Jharkhand News, Dumka News, witch hunting recent cases in jharkhand दुमका : दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लकड़ापहाड़ी गांव में बीमार पति की मौत के बाद आपा खो चुकी महिला ने सौतेली सास की कुल्हाड़ी से काट कर नृशंस तरीके से हत्या कर दी. पति की मौत के चंद घंटे के अंदर ही उसने सौतेली सास को कुल्हाड़ी से काट कर मौत के घाट उतार दिया. अंधविश्वास की वजह से उसे शक था कि उसके पति की मौत में सौतेली सास का ही हाथ है.

उसने उसे डायन कह कर पति की मौत का जिम्मेदार बताते हुए मार डाला. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया. वहीं हत्या की आरोपी सोनामती सोरेन को हिरासत में ले लिया. परिजनों ने बताया कि सोनामती का पति रोबिन हेंब्रम कुछ दिनों से बीमार चल रहा था. शनिवार की रात को उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद सोनामती ने अपनी सौतेली सास चुड़की सोरेन (60) पर डायन होने का आरोप लगा कर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी.

दूसरे दिन घटना की जानकारी ग्रामीण व परिजनों को हुई, तो इसकी जानकारी पुलिस को दी. त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया. आरोपित सोनामती हिरासत में है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया डायन का आरोप लगा कर बहू ने ही सौतेली सास की हत्या कर दी है. आरोपित को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola