दुमका : हंसडीहा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद 

Updated:
विज्ञापन
Dumka News

हंसडीहा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में मनाई गई बकरीद

Dumka News: दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में बकरीद का पर्व भाईचारे, उल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अता कर लोगों ने अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी.

विज्ञापन

हंसडीहा (दुमका ) अनिल कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

Dumka News: झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र में सोमवार को बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ. मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उल्लास के साथ त्योहार मनाते हुए ईदगाह एवं मस्जिदों में नमाज अता की और एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी.

विभिन्न ईदगाहों और मस्जिदों में अदा हुई बकरीद की नमाज

हंसडीहा, सिंहनी, बनियारा, भोड़िया, नवाडीह, रंगा, ठाड़ी, गंगवारा और नोनीहाट समेत विभिन्न क्षेत्रों के ईदगाहों और मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज अता कर देश में भाईचारा, तरक्की और शांति की दुआ मांगी. वहीं हंसडीहा ईदगाह में सुबह भारी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग जुटे.

मौलाना जमालउद्दीन रूहानी ने बताया बकरीद का महत्व

जामे मस्जिद हंसडीहा के इमाम मौलाना मो. जमालउद्दीन रूहानी साहब ने बकरीद की नमाज अता कराई. नमाज से पूर्व उन्होंने बकरीद के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व हजरत इब्राहिम और उनके पुत्र की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है.

नमाज के बाद लोगों ने निभायी कुर्बानी की रस्म

नमाज के बाद लोगों ने कुर्बानी की रस्म अता की. मौके पर मो. एनुल हक, मो. कयूम अंसारी, हाफिज नजीर, मो. अब्दुल कयूम अंसारी, मो. कादिर, मो. सलीम, मो. सरफराज, अमीर हुसैन, शाहिल हुसैन, मो. असगर अंसारी, मो. यूसुफ अंसारी, मो. अताउल अंसारी, मो. कमरुजामा, कयूम अंसारी, रजी अहमद एवं मो. पिंटू अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन रहा मुस्तैद

वहीं पर्व को लेकर शांति और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए हंसडीहा थाना पुलिस पूरी तरह सक्रिय रही. संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी. थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव स्वयं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में लगातार गश्त करते नजर आए.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola