दो लोग पीजेएमसीएच में भर्ती, दो को ग्रामीण ले गये बंगाल

Updated:
विज्ञापन
दो लोग पीजेएमसीएच में भर्ती, दो को ग्रामीण ले गये बंगाल

गोपीकांदर के बांसपहाड़ी गांव में डायरिया का प्रकोप प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. गांव में भय का माहौल देखा जा रहा है.

विज्ञापन

गोपीकांदर. प्रखंड टायंजोर पंचायत के बांसपहाड़ी प्रधान टोला में डायरिया का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. गांव में भय का माहौल देखा जा रहा है. इस गांव में डायरिया से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो चुकी है. शनिवार की रात एक महिला धनमुनी हांसदा (36 वर्ष) और 13 वर्षीय बच्ची प्रेमशिला सोरेन पिता मांझी सोरेन की अचानक तबीयत बिगड़ गयी. दोनों को परिजनों द्वारा रविवार की सुबह 108 एम्बुलेंस से आनन-फानन दुमका के फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है. मामले में ग्राम प्रधान जीमेल टुडु ने बताया कि गांव में डायरिया से एक परिवार के सात सदस्य छहवर्षीय सोनतेरी मरांडी, नौ वर्षीय प्रिया मरांडी, 12 वर्षीय सुफल मरांडी, 37 वर्षीय ईमेल मरांडी, 45 वर्षीय होपना मरांडी बीमार हैं. 67 वर्षीय वृद्धा सोनामती हेंब्रम की शुक्रवार को मौत हो चुकी है. उन्होंने आगे बताया कि होपना मरांडी और उनके बेटा का पाकुड़ जिले के पाकुड़िया के एक निजी क्लीनिक में इलाज चल रहा था, जिनमें दोनों की तबीयत अधिक बिगड़ने से उनको बेहतर इलाज हेतु पश्चिम बंगाल के वर्धमान ले जाने की तैयारी परिजन कर रहे हैं. उक्त मामले में प्रखंड चिकित्सक प्रभारी डॉ सुमित आनंद से पूछने पर उन्होंने बताया कि डायरिया की खबर मिलने के पश्चात लगातार प्रखंड स्वास्थ्य टीम द्वारा बांसपहाड़ी गांव में कैम्प किया जा रहा है. रविवार को भी एएनएम, बीटीटी और स्वास्थ्य सहियाओं द्वारा कैम्प किया जा रहा है. ग्रामीणों को आवश्यक दवा दी गयी है. साथ ही लोगों को साफ-सफाई और सही खान-पान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. चिकित्सक प्रभारी ने एक बार फिर डायरिया की बात को खारिज करते हुए कहा कि गलत खानपान के चलते इन लोगों को डिहाइड्रेशन हुआ है. यह डायरिया नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Binay Kumar

लेखक के बारे में

By Binay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola