बाइक छीनकर भाग रहे तीन अपराधी दुर्घटना के शिकार, एक की मौत; एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

हंसडीहा में बाइक लूटकर भाग रहे तीन अपराधियों का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में एक की मौत हो गई, एक गिरफ्तार और एक फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

हंसडीहा: हंसडीहा-देवघर एनएच 133 पर हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा पहाड़ के समीप बाइक सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए. घटना बीते रविवार रात की बताई जा रही है. मारपीट में युवक घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया.

बाइक छीनकर भागने के दौरान तीनों अपराधी सरैयाहाट थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए. हादसे में एक अपराधी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य अपराधी दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो गया. वहीं, तीसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के पास से एक हथियार भी बरामद किया गया है. पुलिस ने अपराधियों द्वारा छीनी गई बाइक को भी बरामद कर लिया है. घटना के संबंध में पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है तथा फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मृत अपराधी की पहचान सहित घटना में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.


विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola