कैंपस : ग्रीष्मावकाश के बाद आज से शुरू होगा विवि-कालेजों में पठन-पाठन

Updated:
विज्ञापन
कैंपस : ग्रीष्मावकाश के बाद आज से शुरू होगा विवि-कालेजों में पठन-पाठन

विश्वविद्यालय में 1 से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसके दौरान सभी शैक्षणिक विभागों व महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं स्थगित थीं.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभाग व इसके अंतर्गत संचालित सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों में 20 दिवसीय ग्रीष्म अवकाश के बाद शनिवार से पठन-पाठन की नियमित गतिविधियां प्रारंभ हो जायेगी. विश्वविद्यालय में 1 से 20 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया गया था, जिसके दौरान सभी शैक्षणिक विभागों व महाविद्यालयों में नियमित कक्षाएं स्थगित थीं. हालांकि, विवि के निर्देशानुसार आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों द्वारा ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित की जाती रहीं. शनिवार से विश्वविद्यालय परिसर समेत सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में एक बार फिर छात्रों का चहल-पहल नजर आने लगेगी. अवकाश के दौरान भी विश्वविद्यालय में परीक्षा व उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का कार्य जारी रहा. इसी क्रम में यूजी ओल्ड कोर्स के सेमेस्टर 1, 2 और 3 की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न करायी जा चुकी है, जबकि यूजी सेमेस्टर-2 के मूल्यांकन कार्य भी लगभग पूर्णता की ओर है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola