दुमका के रानीश्वर प्रखंड के कई घूमावदार सड़क से दुर्घटना की बनी हुई है आशंका, लोगों में दर का माहौल

Updated:
विज्ञापन
रांगालिया पुल व महेषखाला पुल  | Prabhat Khabar Network

रांगालिया पुल व महेषखाला पुल | Prabhat Khabar Network

रानीश्वर प्रखंड की सड़कों पर बने तीखे मोड़ और खतरनाक पुलों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। प्रशासन से सुधार की मांग की जा रही है।

विज्ञापन

रानीश्वर: प्रखंड क्षेत्र के कई घूमावदार सड़क से दुर्घटना की आशंका बनी हुई है. रघुनाथपुर बरमसिया पथ के रांगालिया नहर पर डेढ़ दशक पहले बनाये गये पुल के उत्तरी भाग का पहुंच पथ 90 डिग्री एंगेल से बनाये जाने से यहां कई बार दुर्घटना घटी है. वहीं हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल बनाते समय इस पर ध्यान दिया जाता तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती. यह सड़क पहले आरइओ के अंतर्गत था. वर्तमान में पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत है. हालांकि पुल पथ निर्माण विभाग की ओर से ही बनाया गया है.

दूसरा महेषखाला बागनल भाया पाटजोड़ सड़क पर महेषखाला गांव के समीप नहर पर बने एस आकार का पुल के दोनों ओर पहुंच पथ पर हमेशा खतरा बना हुआ है. वाहन अनियंत्रित होकर कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकता है. यह सड़क भी पहले आरइओ के अंतर्गत था. हालांकि पथ निर्माण विभाग की ओर से सड़क अधिग्रहण कर सड़क चौड़ीकरण कर दिया गया. पर नये सिरे से पुल नहीं बनाया गया है.

तीसरा रघुनाथपुर बरमसिया पथ पर प्रखंड के अंतिम सीमा कदमा के समीप भी पथ काफी घूमावदार है. करीब एक साल पहले यहां बड़ी दुर्घटना घटी थी.

उपरोक्त सभी सड़कों को चौड़ीकरण किये जाने से वाहनों की रफ्तार तेज हो गयी है. जिससे दुर्घटना और बढ़ जाने की आशंका बनी हुई है. फोटो रांगालिया पुल पर घूमावदार सड़क व महेषखाला पुल पर घूमावदार सड़क


विज्ञापन
साधन सेन

लेखक के बारे में

By साधन सेन

वर्ष 1999 के नवंबर महीने से प्रभात खबर अखबार में पत्रकारिता शुरू की. दुमका के रानीश्वर प्रखंड से पत्रकारिता करते हुए जनहित की खबरों को प्राथमिकता देना, हमेशा मेरा ध्येय रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola