ट्रक ने यात्री बस में पीछे से मारी टक्कर, बाल-बाल बची नशेड़ी ट्रक ड्राइवर की जान

Updated:
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त ट्रक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मसलिया के बांसकुटिया गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने यात्री बस को पीछे से टक्कर मारी। नशे में धुत ड्राइवर के कारण हुआ हादसा, सभी यात्री सुरक्षित हैं।

विज्ञापन

मसलिया: थाना क्षेत्र के बांसकुटिया गांव के समीप गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक ने एक यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बस के पिछले हिस्से में बैठे कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,यात्री बस सड़क किनारे सवारियों को उतारने के लिए रुकी हुई थी.

विज्ञापन

इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार धक्का मार दिया. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठे यात्रियों को हल्की चोटें लगीं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रक चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था,जिसके कारण वह बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह दुर्घटना हुई.

घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई.

समय रहते बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है.पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है. ट्रक को थाना लाया गया है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola