भारत सेवाश्रम पाथरा में रगबी, फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित, खिलाड़ियों के चेहरे में दिखी खुशी

Updated:
विज्ञापन

प्रशिक्षण प्राप्त करते खिलाड़ी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर के स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में रगबी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, बच्चों में खेल के प्रति उत्साह और अनुशासन देखने को मिला।

विज्ञापन

रानीश्वर: भारत सेवाश्रम संघ पाथरा स्थित स्वामी प्रणवानंद विद्या मंदिर में रगबी फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले एक सप्ताह से विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है. प्रशिक्षण शिविर का सफल संचालन कोच सुरेश हेम्ब्रम व मंगल सोरेन के निर्देशन में किया जा रहा है.

विज्ञापन

प्रशिक्षण के दौरान बच्चे काफी उत्साह , अनुशासन और समर्पण के साथ रगबी फुटबॉल की तकनीकी बारीकियों को सीख रहे हैं. दोनों प्रशिक्षक बच्चों को खेल के नियम,कौशल, शारीरिक क्षमता तथा टीम भावना का व्यवहारिक प्रशिक्षण दे रहे हैं. प्रशिक्षकद्वय ने बताया कि यहां के बच्चे रगबी फुटबॉल के प्रति अत्यधिक रुचि रखते हैं.

विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है. नियमित प्रशिक्षण से बच्चों में खेल भावना, अनुशासन , आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता का विकास हो रहा है.

विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को उचित प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें जिला , राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करना है. फोटो प्रशिक्षण प्राप्त करते खिलाड़ी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola