पन्दनपहाड़ी के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर, पति-पत्नी गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

घायल दंपति| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामा के पन्दनपहाड़ी के पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

जामा : दुमका-दलाही नाला मुख्य मार्ग पर जामा थाना क्षेत्र के पन्दनपहाड़ी के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. सड़क हादसे में एक बाइक पर सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन

घायल दंपति की पहचान

घायल दंपति की पहचान जामा थाना क्षेत्र के चिगलपहाड़ी पंचायत अंतर्गत पड़सा गांव निवासी बाबूजन मुर्मू और उनकी पत्नी अनुप्रिया टुडू के रूप में हुई है.

दुमका जा रहे थे दंपति

मिली जानकारी के अनुसार, बाबूजन मुर्मू अपनी पत्नी अनुप्रिया टुडू के साथ बाइक से अपने घर पड़सा गांव से दुमका जा रहे थे. इसी दौरान पन्दनपहाड़ी के समीप सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.

टक्कर में सड़क पर गिरे

टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए.

108 एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची एम्बुलेंस के जरिए दोनों घायलों को तुरंत फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल, दुमका ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है.

दूसरा बाइक चालक फरार

दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक का चालक मौके का फायदा उठाकर अपनी मोटरसाइकिल सहित वहां से भागने में सफल रहा.

पुलिस कर रही छानबीन

स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola