गोपीकांदर-पाकुड़िया मार्ग पर अमलादही के पास सड़क हादसा, 36 वर्षीय व्यक्ति की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस.

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपीकांदर-पाकुड़िया मुख्य मार्ग पर अमलादही के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक 36 वर्षीय व्यक्ति की दुखद मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है. दुर्घटना के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा.

विज्ञापन

गोपीकांदर : कारुड़ीमोड़ व पाकुड़िया मुख्य मार्ग के समीप अमलादही के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई. दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

विज्ञापन

मृतक की पहचान नहीं

मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है. अज्ञात शव को कब्जे में लेकर दुमका स्थित फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज सिद्ध गिरी में रखा गया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लगाया जा सकता है कि किस कारण उनकी मौत हुई है. मृतक की उम्र 36 साल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola