हंसडीहा में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी, थाना में दिया आवेदन

Updated:
विज्ञापन
हंसडीहा में घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी, थाना में दिया आवेदन

हंसडीहा के गोड्डा रोड स्थित घर के बाहर से स्कॉर्पियो चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है, पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

हंसडीहा: हंसडीहा के गोड्डा रोड स्थित एक घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो की चोरी का मामला सामने आया है. वाहन मालिक शाहिद अंसारी ने हंसडीहा थाना में लिखित आवेदन देकर वाहन की बरामदगी तथा अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन में शाहिद अंसारी ने बताया कि उनके पुत्र ने बुधवार रात स्कॉर्पियो गाड़ी नम्बर JH04AF-9648 को घर के बाहर खड़ा किया था. गुरुवार सुबह जब परिजन उठे तो वाहन अपने स्थान पर नहीं था. आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन स्कॉर्पियो का कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद वाहन चोरी की आशंका जताते हुए हंसडीहा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई. मामले की सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस आवेदन के आधार पर जांच में जुट गई है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में वाहन की तलाश कर रही है तथा चोरी में शामिल अज्ञात चोरों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने लोगों से अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करने, संभव हो तो सीसीटीवी निगरानी वाले स्थानों का उपयोग करने तथा अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाने की अपील की है. पुलिस का कहना है कि खुले स्थानों पर वाहन खड़ा करने से चोरी की घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए वाहन मालिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए.


विज्ञापन
अनिल कुमार चौधरी

लेखक के बारे में

By अनिल कुमार चौधरी

वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola