राष्ट्रीय प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबला, इन टीमों ने सेफा में किया प्रवेश

हंसडीहा में आयोजित राष्ट्रीय प्री-सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पटना, हैदराबाद, जयपुर और शिलांग की टीमों ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
हंसडीहा: जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में आयोजित राष्ट्रीय प्री-सुब्रोतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता-2026 के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न संभागों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए. पूरे दिन खिलाड़ियों ने अनुशासन के साथ उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया, जिससे प्रतियोगिता का माहौल बेहद आकर्षक और उत्साहपूर्ण बना रहा.
दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों के बाद विभिन्न वर्गों में सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई. अंडर-17 बालक वर्ग में पटना, हैदराबाद, जयपुर और शिलांग रीजन की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया. वहीं अंडर-15 बालक वर्ग में शिलांग, पटना, लखनऊ और चंडीगढ़ रीजन की टीमें अंतिम चार में पहुंचीं.
अंडर-17 बालिका वर्ग में जयपुर, शिलांग, लखनऊ और पटना रीजन की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित की. प्रतियोगिता के सभी निर्धारित मुकाबले शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुए.
मैदान पर खिलाड़ियों ने जीत-हार से ऊपर उठकर खेल की गरिमा बनाए रखी तथा अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया. आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं सहयोगी कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि आगामी मुकाबले भी इसी उत्साह, अनुशासन और खेल भावना के साथ संपन्न होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनिल कुमार चौधरी
वर्ष 2004 अप्रैल से दैनिक अखबार हिंदुस्तान से पत्रकारिता शुरू की. इसके बाद वर्ष 2013 के अक्टूबर माह से दैनिक अखबार प्रभात खबर में पत्रकारिता को लेकर योगदान किया. अपने थाना क्षेत्र से घटना, दुर्घटना, जन समस्याओं, प्रशासनिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य विषयों से जुड़ी खबरों को प्रमुखता ईमानदारी से रखा. जिससे आम लोगों को लाभ मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










