एसकेएमयू में 4102 छात्र-छात्राओं ने पीजी में लिया एडमिशन

Published by : RAKESH KUMAR Updated At : 09 Apr 2025 11:10 PM

विज्ञापन

पीजी डिपार्टमेंट में सर्वाधिक 1593 तो एएस काॅलेज में सबसे कम 90 विद्यार्थियों का नामांकन हुआ है.

विज्ञापन

दुमका. सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सत्र 2024-26 के लिए स्नातकोत्तर में नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो गयी है. इस सत्र में कुल 4102 छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातकोत्तर विभागों और कॉलेजों में प्रवेश लिया है. इनमें से सबसे अधिक नामांकन विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में 1593, साहिबगंज कॉलेज में 1122, देवघर कॉलेज में 869, गोड्डा कॉलेज में 428 और एएस कॉलेज में 90 विद्यार्थियों का हुआ है. पूरे विवि के सभी पीजी केंद्रों में विषयवार नामांकन की बात करें तो हिंदी में 661, इतिहास में 491, अर्थशास्त्र में 424, राजनीति विज्ञान में 407, जूलॉजी में 315, अंग्रेजी में 299, गणित में 269, संताली में 233, भौतिकी में 198, भूगोल में 195, वाणिज्य में 139 और रसायनशास्त्र में 132 स्टूडेंट्स ने प्रवेश लिया है. वहीं, सबसे कम नामांकन बंगला में 5, भूविज्ञान में 7, दर्शनशास्त्र में 8, उर्दू में 13, संताल संस्कृति में 27, संस्कृत में 35, समाजशास्त्र में 54, मनोविज्ञान में 71 और बॉटनी में 76 छात्रों का हुआ है. इस वर्ष स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रमों एमबीए और एमसीए में भी पिछले वर्ष की तुलना में अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है, जिसमें एमबीए में 19 और एमसीए में 27 छात्रों का नामांकन हुआ है. ज्ञात हो कि विश्वविद्यालय में पीजी नामांकन प्रक्रिया 2 फरवरी से शुरू हुई थी और अब जाकर संपन्न हुई है. इस बीच, विश्वविद्यालय ने दो बार ऑनलाइन आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल खोला और कई बार दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया का विस्तार किया. हालांकि, अब भी विभिन्न विषयों में नामांकन के लिए छूटे हुए छात्र कॉलेजों के चक्कर लगा रहे हैं. डीएसडब्ल्यू डॉ जैनेंद्र यादव ने कहा कि लंबी नामांकन प्रक्रिया के कारण कक्षाएं देर से प्रारंभ होती हैं, जिससे सत्र विलंबित हो जाता है. इसलिए विश्वविद्यालय हरसंभव प्रयास कर रहा है कि नामांकन प्रक्रिया को कम दिनों में संपन्न किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH KUMAR

लेखक के बारे में

By RAKESH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola