गमरा में बुजुर्ग का पेड़ के फंदे से झूलता मिला शव

मृतक के पुत्र सुनील मंडल के अनुसार उनके पिताजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी
शिकारीपाड़ा. थाना क्षेत्र के गमरा के पास एक पेड़ से लटकते हुए 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान गमरा के सोखाई मंडल के रूप में की गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया है. मृतक के पुत्र सुनील मंडल के अनुसार उनके पिताजी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. उनका इलाज 2021 से रिनपास कांके रांची से चल रहा था. एक मई को वह घर से निकले थे. शाम तक घर वापस नही लौटें. आसपास काफी खोजबीन की गयी, पर उनका कोई अता पता नहीं चला. चार मई को ग्रामीणों से पता चला कि गांव के बाहर एक पेड़ से किसी का शव झूल रहा है. घटनास्थल पर पहुंचने से पाया कि उनके ही पिता का शव पेड़ से लटक रहा है. थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हरि प्रसाद साह ने बताया कि मृतक के पुत्र के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है. आगे पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










