सावन की दूसरी सोमवारी पर शुंभेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था की भीड़, 'हर-हर महादेव' के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण
सावन के दूसरे सोमवार पर शुंभेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु। | Prabhat Khabar Network
सावन के दूसरे सोमवार पर शुंभेश्वरनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.
सरैयाहाट: सावन माह के दूसरे सोमवार को शुंभेश्वरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.सुबह से ही मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' के जयकारों से गूंजता रहा. दूर-दराज से आए कांवरियों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की.भक्तों ने गंगाजल, दूध एवं बेलपत्र अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.
मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा. मंदिर परिसर में मेले जैसा दृश्य देखने को मिला, जहां पूजा सामग्री की दुकानों के साथ-साथ प्रसाद वितरण भी किया गया.श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा व्यवस्था की गई थी.
दूसरे सोमवार के अवसर पर दिनभर पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा और देर शाम तक भक्तों का आना-जाना लगा रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By चंद्रकांत कुमार
पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रखंड स्तर पर सक्रिय हूं, जहां मैंने जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है. ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबरों को निष्पक्ष और तथ्यपरक ढंग से प्रस्तुत करना मेरी प्राथमिकता रही है. पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और जनहित की आवाज बनने का निरंतर प्रयास है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










