हैदराबाद में शिकारीपाड़ा के मजदूर की मौत, गांव शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
हैदराबाद में शिकारीपाड़ा के मजदूर की मौत, गांव शव पहुंचते ही मचा कोहराम

मृतक के रिश्तेदार रेखा टुडू ने हैदराबाद से शव को लाने के दुमका के जोहार के हब डायरेक्टर जाॅन फेलिक्स से संपर्क कर शव को लाने की गुहार लगायी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के परतापुर गांव के 26 वर्षीय प्रवासी मजदूर प्रेम मुर्मू का 14 जून को हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गयी. मंगलवार को पैतृक गांव परतापुर में अंतिम संस्कार कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मृतक के रिश्तेदार रेखा टुडू ने हैदराबाद से शव को लाने के दुमका के जोहार के हब डायरेक्टर जाॅन फेलिक्स से संपर्क कर शव को लाने की गुहार लगायी. हब डायरेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए माइग्रेंट लिंक वर्कर सुशांत सोरेन को मजदूर की मौत होने की जानकारी दी. इसमें सुशांत सोरेन ने रेखा टुडू और मृतक के भाई योगेश मुर्मू से संपर्क कर मौत होने की जानकारी ली. बताया गया कि 14 जून को फोन पर बात हुई थी. पर कुछ देर बाद फिर मैनेजर ने फोन कर बताया कि प्रेम मुर्मू कुर्सी से गिर कर बेहोश हो गया, बेहोशी हालात में हैदराबाद के ही गांधी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी. बताया जा रहा है कि प्रेम मुर्मू दो साल से हैदराबाद में नियमित रूप से मजदूरी का काम कर रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola