टेंपो पलटा, बच्ची समेत नौ लोग हुए घायल

Updated:
विज्ञापन
टेंपो पलटा, बच्ची समेत नौ लोग हुए घायल

थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क के सुखजोड़ा गांव के पास हादसा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रानीश्वर थाना क्षेत्र के दुमका-सिउड़ी मुख्य सड़क के सुखजोड़ा गांव के पास सोमवार दोपहर बाद टेंपो को किसी वाहन धक्का मार देने से टेंपो सड़क किनारे पलट गया. टेंपो पर सवार बच्ची समेत नौ लोग घायल हो गये. सूचना मिलने पर रानीश्वर पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार टेंपो पर सवार पश्चिम बंगाल के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के चरिचा गांव से शिकारीपाड़ा के जामुगड़िया शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे. सुखजोड़ा गांव के पास ओवरटेक करने के क्रम में किसी वाहन ने टेंपो को धक्का मार दिया. घायलों में अनिता रजवार (50), शोभा रजवार ( 50), लालकनिया मियां (45), मयना रजवार (6), सावित्री रजवार (18), नियती रजवार (50),आशा रजवार (50), बिमला रजवार (50) व रेणुका रजवार (25) शामिल है. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola