प्रखंड कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर कृषक मित्रों ने किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
प्रखंड कार्यालय के समक्ष मांगों को लेकर कृषक मित्रों ने किया प्रदर्शन

सरकार के विरोध में नारे लगाये. इस दौरान कृषक मित्रों ने कृषि विभाग और झारखंड के कृषि मंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ कृषक मित्र महासंघ जिला अध्यक्ष अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में शुक्रवार को कृषक मित्रों ने प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. सरकार के विरोध में नारे लगाये. इस दौरान कृषक मित्रों ने कृषि विभाग और झारखंड के कृषि मंत्री के विरोध में नारेबाजी भी की. प्रदर्शन कर रहे कृषक मित्रों ने कहा कि राज्य कृषि मंत्री ने हमें सिर्फ आश्वासन की दिया है. आज तक हमारी मांगें पूरी नहीं की. सरकार गठन के बाद भी कृषक मित्रों की समस्या का निदान नहीं किया गया. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि कृषक मित्र सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने और किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए विभाग के साथ भरपूर सहयोग करते आ रहे हैं. पर कृषक मित्रों के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है. अल्प प्रोत्साहन राशि भुगतान किया जाता है, जिससे कृषक मित्रों में काफी आक्रोश है. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 23 जून को रांची में कृषि मंत्री के आवास पर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कार्यक्रम किया जायेगा. मौके पर कृषक मित्र रामशंकर राय, अशोक कुमार ठाकुर, कुमोद यादव, गोपाल मिस्त्री, संतू पंडित, सुभाष कुमार पांडेय, प्रदीप यादव, दीनानाथ महतो, रघुनाथ राय, कांग्रेस राय, दिलीप यादव, परगना मुर्मू, अशोक कुमार, फुलेश्वर यादव, केदारनाथ मांझी, दिनेश दास, अवधेश प्रसाद यादव, नवीन कुमार राव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola