विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियांशु तिवारी ने मारी बाजी

Updated at : 30 Jan 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियांशु तिवारी ने मारी बाजी

विज्ञान प्रदर्शनी में प्रियांशु तिवारी ने मारी बाजी

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका जिला शिक्षा परियोजना कार्यालय परिसर में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ डीइओ भूतनाथ रजवार एवं डीइओ आशीष कुमार हेंब्रम ने किया. डीइओ ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक जागरूकता एवं नई-नई खोजों के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करने की आवश्यकता है. बच्चों में अर्न्तनिहित शक्ति को बाहर लाना है. यही बच्चे भविष्य में आगे जायेंगे. डीएसई आशीष कुमार हेंब्रम ने विद्यालयों में विज्ञान के प्रभावकारी अध्यापन पर जोर दिया. अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को प्रेरित किया. निर्णायक मंडली में 2 उवि शिकारीपाड़ा के शिवाकान्त त्रिपाठी, 2 उवि जामा के मृत्युंजय कुमार, 2 जिला स्कूल दुमका के तरूण गोप, 2 कन्या उवि दुमका के तरूण कुमार पंडित रहे. विज्ञान प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान पर प्लस टू जिला स्कूल दुमका की प्रियांशु तिवारी, द्वितीय स्थान पर राजकीय मवि कड़हरबील की रागिनी कुमारी, तृतीय स्थान पर मवि आसनबनी रानीश्वर के राधेश्याम पाल रहे, जबकि सीनियर वर्ग में 2 उवि शिकारीपाड़ा के अरशद अंसारी, द्वितीय स्थान पर 2 नेशनल उवि दुमका के नितेश नाग, तृतीय स्थान पर 2 कन्या उवि दुमका की प्रेरणा कुमारी एवं 2 उवि रामगढ़ से प्रीति कुमारी रही. क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मसलिया, द्वितीय स्थान पर गोपीकांदर एवं तृतीय स्थान पर सरैयाहाट प्रखंड रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में शांतम भारद्वाज, मनेश कुमार, शैलेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कार्यक्रम के अंत में एपीओ वंदना भट्ट ने धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि मंच संचालन श्यामसुंदर मोदक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola