दुमका : आज आने वाली थी बारात, लेकिन पुलिस ने रुकवाई शादी, जानें क्या है पूरा मामला

Edited by Kunal Kishore
Updated:
विज्ञापन

दुमका में नाबालिग की शादी करने का मामला सामने आया है. दरअसल यहां 12 साल की एक लड़की को पुलिस ने बालिका वधु बनने से बचा लिया.

विज्ञापन

दुमका : दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र के सालतोला पंचायत के आढ़ाईपुर गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी कराने का मामला सामने आया है. यहां एक 12 वर्षीय नाबालिग लड़की की शादी पास के गांव के लड़के से तय हुई थी. पुलिस की सहायता से शादी को रोका गया.

क्या है पूरा मामला

दरअसल, दुमका जिले के रानिश्वर थाना प्रभारी बलराम कुमार सिंह को सूचना मिली की क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की की शादी पास के गांव में तय हुई है और आज शादी होने वाली है जिसके लिए बारात आने वाली है. थाना प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे और लड़की के घरवालों के समझ-बुझा कर शादी रोक दी. थाना प्रभारी ने परिजनों के बाल-विवाह करने को लेकर कानून की जानकारी दी. इस दौरान थाना प्रभारी के साथ सालतोला पंचायत की मुखिया मनीषा मरांडी, बाल विकास परियोजना के महिला पर्यवेक्षिका बुलु रानी घोष तथा पोषक क्षेत्र के आंगनबाड़ी सेविका पहुंची थी.

आज आने वाली थी बारात

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की की जन्मतिथि 1 जनवरी 2012 है. उसकी शादी रानेश्वर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की गई थी. आज शादी के लिए बारात आने वाली थी. किसी ने पुलिस को सूचना दी की गांव में एक नाबालिग लड़की की शादी होने वाली है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और लड़की के घर पहुंची. थाना प्रभारी, मुखिया और महिला पर्यवेक्षिका के समझाने-बुझाने के बाद लड़की के अभिभावकों ने शादी रोक दी.

बाल-विवाह में होती है दो साल की सजा

आपको बता दें कि भारत में बाल-विवाह के आरोप साबित हो जाने के बाद दो साल की सजा और एक लाख रुपये का जुर्माना लग सकता है. भारत में लड़की की शादी की उम्र 18 साल है और लड़के की उम्र में 21 साल है.

Also Read : युवती से शादी करने कि जिद पर नाबालिग पहुंचा बाल सुधार गृह

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola