ePaper

केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन, एक वंदी रिहा

Updated at : 15 Jun 2025 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कारा में  जेल अदालत का आयोजन, एक वंदी रिहा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के प्रभारी अध्यक्ष सह पीडीजे शत्रुंजय कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका कोर्ट जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के प्रभारी अध्यक्ष सह पीडीजे शत्रुंजय कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को केंद्रीय कारा में जेल अदालत का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने की. जेल अदालत में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में लंबित चार वाद, एसडीजेएम दुमका के न्यायालय में लंबित दो वाद तथा न्यायिक दंडाधिकारी वाल्टर भेंगरा के न्यायालय में लंबित एक वाद समेत सात वादों का आवेदन जेल अदालत हेतु समर्पित किया गया. इसमें एसडीजेएम के न्यायालय से लंबित एक वाद के बंदी को रिहा किया गया, जबकि अन्य सभी वादों में बंदियों का समयावधि कम रहने के कारण आवेदन पर विचार नहीं किया जा सका. मौके पर डालसा सचिव उत्तम सागर राणा. एसडीजेएम मोहित चौधरी, काराधीक्षक एवं लीगल ऐड डिफेंस काउंसिल सिकंदर मंडल, सरोज गण, अंकित कुमार सिंह, रोबिन कुमार तथा न्यायालयकर्मी, काराकर्मी एवं बंदीउपस्थित थे. जेल अदालत -सह- विधिक जागरुकता शिविर में मेडिकल कैंप लगा करके सभी बंदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी. जिन बंदियों को लीगल एड की आवश्यकता थी उसपर सचिव द्वारा दिशा-निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANAND JASWAL

लेखक के बारे में

By ANAND JASWAL

ANAND JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola