ePaper

नोनीहाट में घर से जेवरात व चालीस हजार नकद ले उड़े चोर

Updated at : 05 Jun 2024 7:48 PM (IST)
विज्ञापन
नोनीहाट में घर से जेवरात व चालीस हजार नकद ले उड़े चोर

पूजा में ससुराल गये थे और घर के बाकी सदस्य प्रतिदिन की तरह खाना खा कर सो गये.

विज्ञापन

नोनीहाट. नोनीहाट में चोरी होने की वारदात थमते नहीं दिख रही है. कुछ दिन पहले मंदिर में चोरी की घटना घटी थी. वहीं बीती रात प्रदीप ठाकुर के घर में चोरी हो गयी. राजाबाजार नोनीहाट में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों के द्वारा प्रदीप ठाकुर के घर से लाखों रुपये की कीमती गहने एवं नकदी चोरी कर ली गयी. प्रदीप ने बताया कि वे अपनी पत्नी के साथ मंगलवार को पूजा में ससुराल गये थे और घर के बाकी सदस्य प्रतिदिन की तरह खाना खा कर सो गये. घर के सदस्य जब सुबह सो कर उठ तो देखा कि उसके रूम का दरवाजा खुला हुआ है और घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था. घर के पीछे कुछ दूरी पर एक खेत में घर का बक्सा और सामान बिखरा पड़ा था. घर के सदस्यों की ओर से घर में चोरी हो जाने की सूचना उन्हें दी. पहुंचने पर पाया कि चोरों ने घर का सामान, गहना और नकद लगभग 40000 रुपये भी उड़ा लिया है. घटना की जानकारी हंसडीहा थाना को मिली तो हंसडीहा थाना पुलिस अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola