बारिश के बीच घर में घुसा पड़ोसी, किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Updated:
विज्ञापन
बारिश के बीच घर में घुसा पड़ोसी, किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र की घटना, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन

दुमका. दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहनेवाले व्यक्ति ने दुष्कर्म किया है. आरोपी 35 वर्षीय चुड़का सोरेन एक बच्चे का पिता है, जिसे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है, उसके अनुसार दो दिन पूर्व रविवार की शाम तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी. उसके घर वाले बगल गांव में रिश्तेदार के घर काम से गये थे, जिससे वह अकेली थी. इसी बीच उसका पड़ोसी अचानक घर में घुसकर उसे पकड़ लिया. उसके साथ गंदा काम करने लगा. वह काफी चीखी चिल्लाई पर बारिश और बिजली की की आवाज में उसकी आवाज दब गयी. कुछ देर बाद चुड़का सोरेन वहां से भाग गया. देर रात में जब उसके घरवाले लौटे तो उसने सारी बात बतायी. बेटी के द्वारा आपबीती सुनाये जाने के बाद परिवार वालों ने आरोपी को सजा दिलाने का निश्चय किया. सोमवार की रात वे सभी शिकारीपाड़ा थाने पहुंचे और पूरी घटना सुनायी. पुलिस ने इस बाबत कांड संख्या 64/25 दर्ज किया है. नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लिया. शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने कहा कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया था. पुलिस टीम गठित कर कई जगह छापेमारी की गयी, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola