एनजीटी की रोक के बावजूद बालू कारोबार जारी, बालू लदा ट्रैक्टर जब्त कर थाना का लगाया जिम्मा
Updated:
विज्ञापन
रानीश्वर में खनन निरीक्षक ने रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर के समीप रात में बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया. मयूराक्षी नदी के पाथरा घाट से अवैध बालू परिवहन का आरोप.
विज्ञापन
रानीश्वर : खनन निरीक्षक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर के समीप शुक्रवार की रात बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर थाना के जिम्मे लगा दिया. जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर पर मयूराक्षी नदी के पाथरा बालू घाट से रात के समय अवैध रूप से बालू लोड कर पाथरा गांव होते हुए रघुनाथपुर दुर्गा मंदिर की ओर से आसनबनी ले जाया जा रहा था. इसी क्रम में खनन निरीक्षक ने बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया.
विज्ञापन
एनजीटी की रोक के बावजूद इन दिनों बालू का कारोबार जारी है. हालांकि, अवैध बालू परिवहन के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई भी की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन