मध्यरात्रि से उमड़ा कांवरियों का सैलाब, ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा बासुकिनाथ धाम

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ धाम में सावन के मौके पर कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने अरघा के माध्यम से बाबा फौजदारीनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बासुकिनाथ

आपके शहर में

विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला महोत्सव के 18वें दिन रविवार को सावन शुक्ल पक्ष चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि पर बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. अहले सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे कांवरियों ने पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज रहा है.कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने गर्भगृह के गेट पर अरघा की व्यवस्था की है. सरकारी पूजा संपन्न होने के बाद मंदिर का पट कांवरियों के लिए खोला गया, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कतारबद्ध होकर अरघा में गंगाजल अर्पित किया. महिला और पुरुष कांवरियों में बाबा के प्रति श्रद्धा और भक्ति देखते ही बन रही थी.

तारा मंदिर रोड के इंट्री प्वाइंट से कांवरियों की कतार

मध्यरात्रि के बाद से ही तारा मंदिर रोड के इंट्री प्वाइंट से कांवरियों की कतार लगनी शुरू हो गई थी. श्रद्धालु छाया शेड से होते हुए क्यू कॉम्प्लेक्स, संस्कार मंडप और हाथी द्वार तक पहुंचे. यहां से स्टील बैरिकेडिंग के बीच श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में प्रवेश कराया गया और अरघा के माध्यम से ज्योतिर्मय भगवान नागेश का जलाभिषेक कराया गया.कांवरियों की लंबी कतार संस्कार मंडप, क्यू कॉम्प्लेक्स होते हुए शिवगंगा तक पहुंच गई. धूप और बारिश से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह शेड लगाए गए हैं.

जलार्पण काउंटर पर भी उमड़ी भीड़

मंदिर निकास द्वार के समीप बनाए गए जलार्पण काउंटर पर भी महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने गंगाजल अर्पित किया. काउंटर में डाला गया जल पाइप के माध्यम से सीधे गर्भगृह स्थित बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर पहुंचता है. श्रद्धालु इस व्यवस्था को इंटरनेट जलार्पण के नाम से जानते हैं. मेले की व्यवस्था में प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की टीम दिनभर जुटी रही. जलार्पण काउंटर पर सुगमतापूर्वक श्रद्धालु जलार्पण कर रहे हैं. जो श्रद्धालु कतारबद्ध नहीं होना चाहते वैसे भक्त जलार्पण काउंटर पर लाइव गर्भगृह में भोलेनाथ का दर्शन कर जलार्पण करते हैं.

बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु, महादेव का श्रृंगार दर्शन | Prabhat Khabar Network

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola