परमिट की आड़ में पेड़ों की कटाई का खेल! 30 जिंदा हरे पेड़ काटे,ट्रक जब्त

Updated:
विज्ञापन

थाना में जब्त लकड़ी लदा ट्रक | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने सोनाझुरी की लकड़ी से लदा ट्रक पकड़ा. अनुमति से ज़्यादा पेड़ काटने का आरोप. जांच जारी.

विज्ञापन

रानीश्वर : ग्रामीण की शिकायत पर रानीश्वर थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात कार्रवाई करते हुए सोनाझुरी की लकड़ी लदे एक एलपी ट्रक (डब्ल्यूबी 41 के 2332) को जब्त किया. पुलिस ट्रक को रानीश्वर थाना ले आयी है. ट्रक पर सोनाझुरी के कटे पेड़ लदे हुए थे.

विज्ञापन

अनुमति वाले प्लॉट से सटे जमीन से पेड़ काटने का आरोप

जानकारी के अनुसार, पश्चिम बंगाल के एक लकड़ी कारोबारी ने चोपाबाथान खुड़ीडुमर मौजा में करीब डेढ़ सौ सोनाझुरी पेड़ों की कटाई के लिए अनुमति ली थी. आरोप है कि इसी प्लॉट से सटी चोपाबाथान गांव निवासी राजकुमार राय की जमीन से भी करीब 30 जिंदा पेड़ काटकर जबरन ट्रक में लाद दिया गया.

राजकुमार राय को इसकी जानकारी मिली, तो वे मौके पर पहुंचे और पेड़ काटे जाने का विरोध किया. इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना रानीश्वर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लकड़ी लदे ट्रक को जब्त कर थाना ले आयी.

दिगुली चेकपोस्ट के रास्ते वर्धमान भेजी जानी थी लकड़ी

बताया जा रहा है कि लकड़ी लदा ट्रक दिगुली चेकपोस्ट के रास्ते पश्चिम बंगाल के वर्धमान ले जाया जाना था. ग्रामीणों के अनुसार, इससे पहले भी संबंधित लकड़ी कारोबारी द्वारा कई खेप लकड़ी यहां से पश्चिम बंगाल भेजे जाने की बात सामने आयी है.

अनुमति से अधिक पेड़ काटने की शिकायत

मामले में ग्रामीणों की ओर से एक गंभीर शिकायत भी सामने आ रही है. आरोप है कि जमाबंदी जमीन पर लगे हरे-भरे जिंदा पेड़ों की कटाई के लिए वन विभाग से जितने पेड़ों की अनुमति ली जाती है, उससे अधिक पेड़ों की कटाई कर दी जाती है. ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर वास्तविकता सामने लाने की मांग की है.

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. अब जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि पेड़ों की कटाई और परिवहन के लिए निर्धारित नियमों एवं अनुमति का पालन किया गया था या नहीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola