ब्राउन शुगर की 46 पुड़िया लेकर फुटबॉल मैदान पहुंचे थे युवक, पुलिस ने दोनोे को किया गिरफ्तार
रामगढ़ पुलिस ने मोहनपुर फुटबॉल मैदान से दो युवकों को 46 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
रामगढ़ : रामगढ़ पुलिस टीम ने थाना मोहनपुर स्थित फुटबॉल मैदान से शुक्रवार को दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवकों की पहचान प्रेमलाल पंडित, पिता- ईश्वर पंडित, निवासी झांझर थाना रामगढ़ एवं मिथलेश मंडल, पिता- जगदीश मंडल, निवासी अमड़ापहाड़ी थाना रामगढ़ के रूप में हुई है.
प्रेमलाल पंडित के हाफ पेंट के पॉकेट से प्लास्टिक में लिपटी 22 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका प्रत्येक पुड़िया का औसतन वजन 0.15 ग्राम तथा कुल वजन 3.3 ग्राम था. वहीं, मिथिलेश कुमार मंडल के जींस पेंट के पॉकेट से प्लास्टिक में लिपटी 24 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसका प्रत्येक पुड़िया का वजन 0.15 ग्राम तथा कुल वजन 3.6 ग्राम था. पुलिस टीम ने दोनों युवकों से बरामद कुल 46 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
मामले में सुसंगत धाराओं के तहत रामगढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस की गिरफ्तारी टीम में जरमुंडी प्रक्षेत्र के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवल किशोर सिंह, रामगढ़ थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, एसआइ रमेश भगत और एएसआइ कमलदेव मोची शामिल थे. एसआइ रमेश भगत को मामले के अनुसंधान का जिम्मा सौंपा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








