बासुकिनाथ में होटल की दाल में मिली छिपकली, खाद्य सुरक्षा टीम ने लगाया 25 हजार का जुर्माना : खाना कराया नष्ट

Updated:
विज्ञापन

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में होटल का जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

बासुकिनाथ के त्रिशूल होटल में दाल में छिपकली मिलने पर खाद्य सुरक्षा टीम ने 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया और भारी मात्रा में खाद्य सामग्री को नष्ट किया.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : श्रावणी मेला क्षेत्र में नियमित जांच के दौरान शुक्रवार को बासुकिनाथ स्थित त्रिशूल होटल में परोसी जा रही दाल में छिपकली मिलने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा टीम ने त्वरित कार्रवाई की. टीम ने होटल और किचन का निरीक्षण किया, जहां खाद्य निर्माण स्थल और आसपास गंदगी पायी गयी. खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर खाद्य कारोबारी पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में होटल का जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ श्रावणी मेला में होटल का जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

होटल की खाद्य सामग्री नष्ट, दो दिनों में सफाई का निर्देश

खाद्य सुरक्षा टीम ने होटल में तैयार सभी खाद्य सामग्री को नियमानुसार नष्ट कराया. इसमें 15 लीटर दाल, 6 किलो आलू भुजिया, 8 किलो आलू-कद्दू की सब्जी, बीन्स व परवल भुजिया, चावल, सेव, आलू चाप, घुंघनी और खीरा सलाद समेत अन्य सामग्री शामिल थी. कारोबारी को दो दिनों के अंदर होटल की पूरी तरह सफाई कराने और इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा कार्यालय को देने का निर्देश दिया गया है. साफ-सफाई की समीक्षा के बाद ही होटल दोबारा खोलने की अनुमति दी जाएगी.

बासुकिनाथ श्रावणी मेला में होटल का जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ श्रावणी मेला में होटल का जांच करते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

दाल-सब्जी के नमूने जांच के लिए भेजे, अन्य दुकानों में भी अभियान

होटल से दाल और सब्जी के नमूने संग्रहित कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा खाद्य सुरक्षा टीम ने बाबा मंदिर के आसपास के अन्य होटलों और पेड़ा दुकानों में भी जांच की. टीम ने दाल, सब्जी, तेल, पकौड़ी और दही समेत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता व स्वच्छता की जांच की.

मौके पर एफएसओ सुबीर रंजन, एफएसओ डेजी नीलिमा तिग्गा, पंकज कुमार, जूनियर एनालिस्ट एमएफटीएल तथा सुधांशु कुमार, लैब अटेंडेंट एमएफटीएल उपस्थित थे.


विज्ञापन
आदित्यनाथ पत्रलेख

लेखक के बारे में

By आदित्यनाथ पत्रलेख

आदित्यनाथ पत्रलेख वर्ष 2011 से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। उन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की बारीकियां सीखीं और राजनीतिक, सामाजिक तथा विकासात्मक मुद्दों पर सटीक एवं निष्पक्ष रिपोर्टिंग की। जनहित से जुड़े विषयों पर फोकस्ड रिपोर्टिंग और तथ्यों को सत्य एवं तटस्थता के साथ प्रस्तुत करना उनकी कार्यशैली की प्रमुख पहचान है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola