श्री सत्यम योग के सदस्यों ने किया योग का पूर्वाभ्यास

Updated:
विज्ञापन
श्री सत्यम योग के सदस्यों ने किया योग का पूर्वाभ्यास

सात वर्षों से दुमका में निरंतर कार्यरत श्री सत्यम योग की संस्थापिका और योगाचार्या सोना शर्मा ने बताया कि यहां सैकड़ों महिलाएं वर्ष भर योग अभ्यास करती है.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के प्रमुख योग संस्थान श्री सत्यम योग की करीब सौ से अधिक महिला सदस्यों ने योग का पूर्वाभ्यास किया. सात वर्षों से दुमका में निरंतर कार्यरत श्री सत्यम योग की संस्थापिका और योगाचार्या सोना शर्मा ने बताया कि यहां सैकड़ों महिलाएं वर्ष भर योग अभ्यास करती है. अनेकों बीमारियों को दूर कर चुकी है. योग दिवस की सुबह साढ़े पांच बजे से छोटा ठाकुरबाड़ी राधाकुंज में विधायक डॉ लुईस मरांडी समेत सभी सदस्य योग का अभ्यास करेगी. केवल दुमका ही नहीं पूरे झारखंड में श्री सत्यम योग उन गिने चुने योग केंद्र में सम्मिलित हैं, जहां इतनी संख्या में महिलाएं योग सीखती और करती भी है. योगाचार्य सोना ने बताया कि महिलाओं को मुख्य रूप से माॅर्जरी आसन, पवन मुक्तासन और व्याघ्रासन और सूर्य नमस्कार का अभ्यास रोज करना चाहिए. बीजेपी नेत्री अमिता रक्षित समेत सभी सदस्यों ने योग अभ्यास किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Anand Jaswal

लेखक के बारे में

By Anand Jaswal

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola