गर्मी से रानीश्वर में लू का प्रकोप, पांच को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

Updated at : 06 Apr 2024 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
गर्मी से रानीश्वर में लू का प्रकोप, पांच को अस्पताल में करना पड़ा भर्ती

बाखरतली, जामजुड़ी, पलासपाड़ा आदि गांवों से लू लगने से पांच लोगों को भर्ती कराया गया

विज्ञापन

रानीश्वर. 40 डिग्री तापमान पहुंचने की वजह से तेज धूप व गरमी का प्रकोप बढ़ने से शनिवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों के पांच लोग लू की चपेट में आ गए. जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया. डॉ आजाद शेखर पंडित ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के बाखरतली, जामजुड़ी, पलासपाड़ा आदि गांवों से लू लगने से पांच लोगों को भर्ती कराया गया था. उनलोगों को पानी चढ़ाने व इलाज किये जाने के बाद सीएचसी से छुट्टी दे दी गयी है. सभी को लू से बचने की सलाह दी गयी है. साथ ही तेज धूप से भी बचने की सलाह दी गयी है. डॉ पंडित ने बताया कि विभाग की ओर से भी सभी स्वास्थ्य कर्मियों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है. उन्होंने बताया कि सीएचसी में पर्याप्त मात्रा में दवा आदि उपलब्ध है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola