बिजली की लोड शेडिंग व लो वोल्टेज से सरकारी कार्य भी हो रहा है प्रभावित

Updated:
विज्ञापन
बिजली की लोड शेडिंग व लो वोल्टेज से सरकारी कार्य भी हो रहा है प्रभावित

बिजली की कटौती व लो वोल्टेज से घरों में इनवर्टर से बैटरी भी फुल चार्ज नहीं हो पा रहा है.

विज्ञापन

रानीश्वर. पिछले कई दिनों से बिजली की लोड शेडिंग व लो वोल्टेज से उपभोक्ता ही नहीं सरकारी कार्य भी प्रभावित हो रहा है. भीषण गर्मी से बचने के लिए तथा कार्यालय में कंप्यूटर व अन्य बिजली संचालित संयंत्र चलाने के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जेनरेटर चलाना पड़ता है. बिजली की कटौती व लो वोल्टेज से घरों में इनवर्टर से बैटरी भी फुल चार्ज नहीं हो पा रहा है. प्रखंड क्षेत्र में सादीपुर के अलावा धानभाषा में भी एक विद्युत सबस्टेशन है. दो-दो विद्युत सबस्टेशन के बावजूद ऊपर से फुल लोड बिजली आपूर्ति नहीं किये जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ती है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नदियानंद मंडल ने बताया कि बिजली कटौती व लो वोल्टेज से सीएचसी में कोल्ड चेन सिस्टम के लिए जेनरेटर चलाना पड़ता है. इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है. वहीं बीडीओ कार्यालय में कार्यालय संचालन के लिए जेनरेटर चलाना पड़ता है. आसनबनी के संजीत रक्षित ने बताया कि शुक्रवार की रात भीषण गर्मी के बावजूद दिनभर बिजली गुल रहने तथा रात में कट-कट कर बिजली मिलने पर रात भर परेशानी झेलनी पड़ रही है. यही हाल सादीपुर विद्युत सबस्टेशन का भी है. सबस्टेशन को फुल लोड बिजली नहीं मिलने से फीडर को आधे घंटे कट-कट कर रात भर बिजली आपूर्ति की गयी. इस संबंध में विभागीय जेई से संपर्क करने पर उनसे संपर्क नहीं हो सका. सादीपुर विद्युत सबस्टेशन से 6 फीडर व धान भाषा विद्युत सबस्टेशन से 4 फीडर निकाल कर बिजली आपूर्ति किया जाता है. जानकारी के अनुसार दोनों सबस्टेशन को फुल लोड बिजली के लिए 7 मेगावाट बिजली की जरूरत है. खासकर शाम के समय फुललोड बिजली के अभाव में सभी फीडरों के उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति नसीब नहीं हो पाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola