निरीक्षण में बंद मिला लहरजोरिया व गोलबंधा स्वास्थ्य उपकेंद्र

Updated at : 24 Feb 2025 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण में बंद मिला लहरजोरिया व गोलबंधा स्वास्थ्य उपकेंद्र

बीडीओ मो अजफर हसनैन ने सोमवार को गोलबंधा पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान गोलबंधा व लहरजोरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पाया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया बीडीओ मो अजफर हसनैन ने सोमवार को गोलबंधा पंचायत का निरीक्षण किया. इस दौरान गोलबंधा व लहरजोरिया स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पाया गया. एक महीना के दौरान दो बार निरीक्षण में गोलबंधा स्वास्थ्य उपकेंद्र बंद पाया गया. बीडीओ मो हसनैन ने चिकित्सा पदाधिकारी को संबंधित एएनएम से स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. इसके अलावा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय जोजो टोला लहरजोरिया का निरीक्षण किया. समय करीब दो बजे बच्चों को एमडीएम खिलाकर भेज दिया गया था. शिक्षक अनुपस्थित थे. शिक्षक के पुत्र स्कूल में उपस्थित थे. यहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र गोलबंधा को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. हथियापाथर आंगनबाड़ी केंद्र के सेविका अंजली हेंब्रम अनुपस्थित थीं. मनरेगा अंतर्गत आम बागवानी, बिरसा सिंचाई कूप के निरीक्षण के दौरान रोजगार सेवक को अपूर्ण योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया. आम बागवानी के लाभुकों को इंटरक्रॉपिंग करने के लिए प्रेरित किया गया. अबुआ आवास का भी निरीक्षण किया गया. ग्रामीणों की समस्याओं से भी बीडीओ अवगत हुए. मौके पर बीपीओ संजीव प्रसाद, पंचायत सचिव रीमा किडो, रोजगार सेवक परमानंद मंडल आदि मौजूद थे. फोटो/स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते हुए बीडीओ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola