NIA की कार्रवाई से भड़का यूक्रेन, 6 नागरिकों की गिरफ्तारी को बताया रूसी साजिश

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 19 Mar 2026 9:41 PM

विज्ञापन

यूक्रेनी और अमेरिकी नागरिकों को कोर्ट ले जाते अधिकारी, फोटो एएनआई

India Ukraine Relation: एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यूक्रेन के 6 और एक अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है. इधर एनआईए की कार्रवाई से यूक्रेन भड़क गया है और इसे रूसी साजिश बताया.

विज्ञापन

India Ukraine Relation: एनआईए ने गुप्त सूचना के आधार पर यूक्रेन और अमेरिकी नागरिक पर कार्रवाई की, जब वे म्यामां से मिजोरम सीमा के रास्ते भारत में घुसे थे. बाद में उन्हें देश के विभिन्न घरेलू हवाई अड्डों पर पकड़ लिया गया. एनआईए ने सभी 7 विदेशियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल सभी विदेशियों को कोर्ट ने 27 मार्च तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया है.

7 विदेशी नागरिकों पर म्यांमा में पीपुल्स डिफेंस फोर्स को ट्रेनिंग देने का आरोप

अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी विदेशी नागरिक म्यांमा में पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) को प्रशिक्षण दे रहे थे, जो म्यांमा के सैन्य जुंटा द्वारा आतंकवादी घोषित एक लोकतंत्र समर्थक समूह है. ईएजी भारतीय विद्रोही संगठनों को हथियार, गोला-बारूद और युद्ध प्रशिक्षण देकर उनका समर्थन भी कर रहे हैं. गिरफ्तार विदेशियों पर भारत के रास्ते म्यांमा में ड्रोन की बड़ी खेप अवैध रूप से पहुंचाने का भी आरोप है. एनआईए ​पड़ोसी देश में स्थित ईएजी को कथित रूप से ड्रोन पहुंचाये जाने की जांच कर रही हैं.

यूक्रेन ने एनआई की कार्रवाई को रूसी साजिश बताया

यूक्रेन ने एनआईए की कार्रवाई को रूसी साजिश का हिस्सा बताया और कहा- रूस की ओर से दी गई जानकारी के आधार पर भारत में उनके नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. रूस दो मित्र देशों – यूक्रेन और भारत के बीच दरार पैदा करने की कोशिश कर रहा है. यूक्रेन ने भारत से अपने 6 नागरिकों की रहा करने की मांग की है. यूक्रेन ने इस मामले की पारदर्शी जांच की मांग की और जांच में सहयोग करने की इच्छा प्रकट की. यूक्रेन ने कहा कि वह भारत में आतंकवादी गतिविधियों का साथ देने में अपनी किसी तरह की संलिप्तता के आरोपों को सिरे से खारिज करता है. यूक्रेन की ऐसी किसी भी गतिविधि में कोई रुचि नहीं है जो भारत की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सके. यूक्रेन लगातार भारत के साथ सुरक्षा, विश्वास और सहयोग को मजबूत करने की वकालत करता है.

अमेरिकी नागरिक को कोलकाता से किया गया गिरफ्तार

अमेरिकी नागरिक और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक मैथ्यू आरोन वैनडाइक को कोलकाता हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया. वह सन्स ऑफ लिबर्टी इंटरनेशनल (एसओएलआई) के संस्थापक हैं. उनका दावा है कि वह लीबियाई क्रांति का हिस्सा रहे हैं.

दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार हुए यूक्रेनी नागरिक

छह यूक्रेनी नागरिकों—हुरबा पेट्रो, स्लिवियाक तारास, इवान सुकमानोव्स्की, स्टेफनकीव मारियन, होनचारुक मैक्सिम और कामिंस्की विक्टर को दिल्ली और लखनऊ एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया.

2024 में 2000 विदेशी मिजोरम आए थे : मुख्यमंत्री लालदुहोमा

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने पिछले साल मार्च में कहा था कि जून से दिसंबर 2024 तक लगभग 2000 विदेशी मिजोरम आए थे और उनमें से कई पर्यटक बनकर नहीं आए थे और बिना किसी को पता चले राज्य से चले गए थे. उन्होंने कहा कि म्यांमा जाने वाले विदेशी मिजोरम का गुप्त रूप से ट्रांजिट हब के रूप में उपयोग कर रहे हैं, जो केंद्र सरकार के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बन गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola