बंगाल चुनाव से पहले सरकार ने नागरिक और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों का बोनस बढ़ाकर 7400 रुपए किया

Bengal Govt Hiked Bonus Mamata Banerjee West Bengal Election 2026
Bengal Govt Hiked Bonus: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस सरकार ने एक और मास्टरस्ट्रोक खेला है. सरकार ने नागरिक और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों के बोनस में 600 रुपए की वृद्धि कर दी है. वित्त विभाग की ओर से इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी गयी है.
Bengal Govt Hiked Bonus: पश्चिम बंगाल सरकार ने बृहस्पतिवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नागरिक स्वयंसेवकों और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों के तदर्थ बोनस को बढ़ाकर इसे 7,400 रुपए करने के संबंध में अधिसूचना जारी की. एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य सरकार ने 27 फरवरी को अपने कर्मचारियों के लिए तदर्थ बोनस में वृद्धि की घोषणा की थी. इसे अब नागरिक और ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों तक भी बढ़ा दिया गया है. संशोधित राशि पहले के 6,800 रुपए के बोनस से 600 रुपए अधिक है.
ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों को भी मिलेगा बढ़ा हुआ बोनस
राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि संशोधित बोनस राज्य पुलिस और कोलकाता पुलिस के अंतर्गत कार्यरत नागरिक स्वयंसेवकों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस के अंतर्गत कार्यरत ग्राम पुलिस स्वयंसेवकों पर भी लागू होगा. राज्य के वित्त विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- सरकार की पूर्व घोषणा के अनुरूप बढ़ी हुई तदर्थ बोनस राशि चालू वित्त वर्ष से प्रभावी कर दी गयी है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वित्त विभाग ने जारी की अधिसूचना
वित्त विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार, उत्पादकता से जुड़े बोनस योजना के अंतर्गत नहीं आने वाले और 31 मार्च 2026 तक 46,000 रुपए तक का संशोधित मासिक वेतन प्राप्त करने वाले कर्मचारी 7,400 रुपए के बोनस के पात्र हैं. अधिकारी ने कहा- इस कदम का उद्देश्य पात्र कर्मियों की श्रेणियों के बीच समानता सुनिश्चित करना और उनके योगदान को मान्यता देना है. पश्चिम बंगाल की 294 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे. मतों की गिनती 4 मई को होगी.
इसे भी पढ़ें
बंगाल चुनाव 2026: TMC ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट, कहां से चुनाव लड़ेंगी ममता बनर्जी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










