JMM का 45वां झारखंड दिवस: हेमंत सोरेन को साजिश कर भेजा गया जेल, झूठ की राजनीति करती है BJP, बोले CM चंपई सोरेन

Updated at : 02 Feb 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
JMM का 45वां झारखंड दिवस: हेमंत सोरेन को साजिश कर भेजा गया जेल, झूठ की राजनीति करती है BJP, बोले CM चंपई सोरेन

झामुमो के 45वें झारखंड दिवस पर गांधी मैदान में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि बीजेपी की सरकार थी तो 11 लाख राशन कार्ड डिलिट किया गया. हमारी झारखंडी सरकार सत्ता में आयी तो 30 लाख लोगों को राशन कार्ड व अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी.

विज्ञापन

दुमका (आनंद/अभिषेक): झामुमो के 45वें झारखंड दिवस पर गांधी मैदान में झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि बीजेपी झूठ की राजनीति करती है. झूठ-फरेब से हेमंत सोरेन को जेल भेजा गया. झूठा मुकदमा किया. हर परिस्थिति में झारखंड के आदिवासी-मूलवासी झामुमो के साथ है. आनेवाले चुनाव में दिखा देंगे. 1932 की जो बात करेगा, वही झारखंड में राज करेगा. आज 2000 किमी दूर का आदमी माइनिंग कर रहा. मेजर-माइनर सब माइनिंग बाहर के लोग कर रहे हैं. बदनाम हम लोग हो रहे हैं. आपको बता दें कि इससे पहले इस बार भी रैली एसपी कॉलेज मैदान से निकली. झामुमो के कार्यकर्ताओं-समर्थकों के अंदर इस रैली में हर साल दिखनेवाला उत्साह इस बार आक्रोश में तब्दील दिख रहा था. अपने कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने से वे नाराज थे.

शिबू सोरेन के आदर्श से नहीं करेंगे समझौता

झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि बीजेपी की सरकार थी तो 11 लाख राशन कार्ड डिलिट किया गया. हमारी झारखंडी सरकार सत्ता में आयी तो 30 लाख लोगों को राशन कार्ड व अनाज की उपलब्धता सुनिश्चित करायी गयी. हम गुरुजी के आदर्श से कोई समझौता नहीं करेंगे. बीजेपी का एक भी खाता झारखंड में नहीं खुलेगा. यह संकल्प लेंगे. अच्छी सेवा का परिचय देंगे.

Also Read: पहली बार शिबू सोरेन परिवार के बिना दुमका में मन रहा झारखंड दिवस, सीएम चंपई सोरेन करेंगे शिरकत

इस बार रैली में दिखा आक्रोश

झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के 45वें झारखंड दिवस पर इस बार भी रैली एसपी कॉलेज मैदान से निकली. झामुमो के कार्यकर्ताओं-समर्थकों के अंदर इस रैली में हर साल दिखनेवाला उत्साह इस बार आक्रोश में तब्दील दिख रहा था. अपने कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने को राजनीतिक साजिश बताने वाले कार्यकर्ता-समर्थकों की यह रैली संयमित तो थी, पर उनमें आक्रोश का गुबार दिख रहा था. अमूमन इस रैली में इलाके के विधायक अगुवायी करते थे और पोखरा चौक पर सिदो कान्हू की प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पिछले कई वर्षों से हेमंत सोरेन इस रैली में शामिल होते थे और रैली में शामिल जनसमूह का अभिवादन करके उनमें जोश जगाते थे.

शशांक शेखर भोक्ता ने किया रैली का नेतृत्व

इस बार एसपी कॉलेज से रैली का नेतृत्व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता शशांक शेखर भोक्ता ने किया. बावजूद इसके किसी मायने में यह रैली कम नहीं आंकी जा रही थी. हर क्षेत्र से लोग परंपरागत वेशभूषा, तीर-धनुष जैसे परंपरागत हथियार लेकर डुगडुगिया पीटते हुए आगे बढ़ते जा रहे थे और सबके मुंह से एक ही नारा निकल रहा था-जेल का ताला टूटेगा, हेमंत सोरेन छूटेगा. रैली में दूर-दूर तक केवल झामुमो का हरा झंडा और समर्थकों का सैलाब दिख रहा था. रैली में केंद्रीय समिति सदस्य अब्दुस सलाम अंसारी, नगर प्रभारी रवि यादव, शिव कुमार बास्की, अशोक कुमार, मो कैश, पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक मुर्मू, कृष्णा देवी आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola